मुंबई. करिश्मा कपूर ने महज 17 साल उम्र में ही अपनी अभिनय की पारी शुरू कर दी थी. करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दीं हैं. करिश्मा कपूर अपने समय की बड़ी स्टार रहीं हैं. करिश्मा कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती रहीं. अजय देवगन के बाद अभिषेक बच्चन के साथ रिलेशनशिप की खबरें मीडिया की चर्चा में शामिल रहीं.
हालांकि बाद में करिश्मा कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमेन संजय कपूर से शादी कर ली. हालांकि दोनों की शादी काफी विवादों में घिरी रही. 10 साल बाद शादी की बदसूरत सच्चाई सभी के सामने आ गई. दोनों अलग हो गए और तलाक की अर्जी दे दी. दोनों ने तलाक के दौरान एक दूसरे पर खूब आरोप लगाए. आइये जानते हैं क्या है दोनों के तलाक की पूरी कहानी.
अभिषेक से शादी की खबरें फिर अलग हो गए रास्ते
संजय कपूर से शादी करने से पहले करिश्मा कपूर का नाम अभिषेक बच्चन के साथ जोड़ा गया. मीडिया में खूब खबरें आईं कि दोनों की सगाई हो चुकी है और जल्द ही शादी होने वाली है. हालांकि इन खबरों में कोई दम नहीं दिखी और करिश्मा ने साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली. शादी के 2 साल बाद करिश्मा की बेटी समायरा कपूर हुई. इसके बाद साल 2010 में बेटा कियान राज कपूर हुआ. हालांकि बेटे के जन्म से पहले दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था. लेकिन ये केवल परिवार तक ही सीमित था.
2011 में तलाक की खबरें
बेटे के जन्म के 1 साल बाद करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने तलाक की अर्जी दी. इसके बाद दोनों अलग हो गए और तलाक की प्रक्रिया के दौरान दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए. करिश्मा कपूर ने अपने पति संजय कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज करा दी थी. करिश्मा कपूर ने इंटरव्यू में बताया कि संजय कपूर उन्हें एक ट्रॉफी वाइफ की तरह ट्रीट करते थे. संजय उन्हें कई बार पीट भी चुके हैं. पिटने के बाद करिश्मा अपनी चोटों को मेकअप से छुपाया करती थीं. इतना ही नहीं करिश्मा ने यहां तक कहा था कि संजय कपूर ने उन्हें हनीमून पर दोस्त के साथ सोने तक को मजबूर किया था. एक लंबी लड़ाई के बाद दोनों ने
साल 2016 में तलाक ले लिया.
रणधीर कपूर थे करिश्मा की शादी के खिलाफ
करिश्मा के पिता रणधीर कपूर इस शादी के खिलाफ थे. रणधीर ने ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘हमारे बारे में सभी जानते हैं. हम कपूर खानदान से हैं. हम किसी के पैसों के पीछे नहीं भागते. हमें भगवान से पैसे के साथ हुनर भी दिया है जिससे हम सारी जिंदगी पैसा कमा सकते हैं. संजय थर्ड क्लास के आदमी हैं. शादी के बाद भी उनका अफेयर रहा है. उनके बारे में पूरा दिल्ली जानता है.’t
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood news, Karishma Kapoor
FIRST PUBLISHED : January 18, 2023, 17:55 IST